69वीं कुराश नेशनल स्कूल गेम्स में कुल्लू के युवाओं का दबदबा आर्यन ने झटका स्वर्ण पदक, जैस्मिन व दमिक्शा ने जीता कांस्य पदक
एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर 501मैडल किए अपने नाम
भुंतर, 21 दिसंबर।एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली के छात्रों ने 69वीं कुराश नेशनल स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।



69वीं कुराश नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में किया गया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली के खिलाड़ियों ने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में आर्यन ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जैस्मिन और दमिक्शा ने कांस्य पदक हासिल कर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली और अपने कोच रणवीर ठाकुर का नाम रोशन किया।
इन तीन पदकों के साथ एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने 501 पदकों का गौरवपूर्ण लक्ष्य पूर्ण किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खुशी में ला मोंटेसरी स्कूल, कलैहली में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली के चेयरमैन किशन ठाकुर, एमडी ललिता कंवर एवं चेयरमैन उदय कंवर ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली की प्रधानाचार्या आरती शर्मा एवं ला मोंटेसरी स्कूल कुल्लू की प्रधानाचार्या निधि कांत ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
यह समारोह खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और जुझारू भावना का प्रतीक रहा, जो निरंतर एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स ला मोंटेसरी स्कूल कलैहली का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।








