शिष्य ने लिया गुरुजनों का आशीर्वाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने पवित्र ख़तग व टोपी पहना कर बरिष्ठ डाक्टरों को किया सम्मानित
जिला कुल्लू के हाल ही में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने आज सिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत किया जहाँ डॉक्टर राजेश ठाकुर एवं डॉक्टर अभिलाषा ठाकुर ने डॉक्टर रंजीत ठाकुर को पुष्पगुच्छ दे कर स्वागत किया गया। ऐसे में विभिन्न अस्पताल में तैनात बरिष्ठ डॉक्टरों के मान सम्मान के लिए उन्होंने सभी बरिष्ठ डॉक्टरों को पवित्र खतग, कुल्लूवी टोपी एवं पुष्प देकर सम्मानित किया व उनका आशीर्वाद लिया। डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इन समस्त बरिष्ठ डाक्टरों के सानिध्य में कार्य किया और इनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ और आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यभार संभालने के बाद सभी बरिष्ठ डॉक्टरों ने उनके दफ्तर आकर मिलने कि इच्छा जताई थी लेकिन डॉक्टर रंजीत ठाकुर ने स्वयं आज इनके मध्य पहुंच कर अपने गुरुजनो को सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वह अपने कार्यकाल में अब जिला कुल्लू अस्पताल को और अधिक ऊँचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और स्वास्थ्य विभाग की समस्त समस्याओं का हल निकालने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभी बरिष्ठ डॉक्टरों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनायें प्रेषित की।








