मौहल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 140 लोगों ने उठाया लाभ

मौहल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 140 लोगों ने उठाया लाभ

भुंतर, 8 अगस्त । मौहल में भुंतर सुधार समिति द्वारा हिमालयन हॉलिस्टिक हेल्थ केयर सेंटर मौहल एवं वीवा केयर आई एंड डेंटल अस्पताल, कुल्लू के संयुक्त सौजन्य से स्वास्थ्य व आँखों की जांच का निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया। इंडियन ओवरसीज बैंक मौहल के ऊपरी मंजिल में लगाए गए इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 140 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप ने कहा कि शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित जांच के लिए प्रेरित करना था। आयुर्बेदा डॉ. आकांक्षा ने मरीजों की जांच करते हुए बताया कि आज के समय में बदलती जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण कई गंभीर बीमारियां जन्म ले रही हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवा कर इन रोगों से बचा जा सकता है। प्रख्यात आयुर्वेद विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आकांक्षा द्वारा हेल्थ चेकअप कर पंचकर्म से रोगों के निदान की जानकारी दी । इसके अतिरिक्त विवा केयर आई हॉस्पिटल के प्रख्यात नेत्र चिकित्सा टीम द्वारा नेत्रों की निशुल्क जांच की । वहीं कम दाम में फुल बॉडी चैकअप भी किया गया। शिविर में महिमन चंद्र भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह, उपाध्यक्ष रोशन लाल, सहसचिव झावे राम, कोषाध्यक्ष ऋषि, सहकोषाध्यक्ष घनश्याम, महिला विंग की सचिव मीना प्रवक्ता नीलम घई आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।