हरियाणा के दो युवकों से 105.62 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद। पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर माउंटेनएरिंग इंस्टिट्यूट, अलेउ के समीप विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इस दौरान कपिल कुमार (उम्र 29 वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी जलालपुर कलां, जिला जींद (हरियाणा) एवं संचित (उम्र 27 वर्ष) पुत्र हरविंद्र पाल, निवासी 28/13 स्कीम नं. 6, गांधी नगर, जिला जींद (हरियाणा) को संदेह के आधार पर चेक किया गया । तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 105.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।प्रारंभिक पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

हरियाणा के दो युवकों से 105.62 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद।
जागृत हिमाचल।

पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर माउंटेनएरिंग इंस्टिट्यूट, अलेउ के समीप विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इस दौरान कपिल कुमार (उम्र 29 वर्ष) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी जलालपुर कलां, जिला जींद (हरियाणा) एवं संचित (उम्र 27 वर्ष) पुत्र हरविंद्र पाल, निवासी 28/13 स्कीम नं. 6, गांधी नगर, जिला जींद (हरियाणा) को संदेह के आधार पर चेक किया गया ।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 105.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।प्रारंभिक पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।