माँ मरयारी हेल्पिंग हैंड सहित व्यापार मंडल सुंदरनगर ने तांदी प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री ।

माँ मरयारी हेल्पिंग हैंड सहित व्यापार मंडल सुंदरनगर ने तांदी प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री ।

बीते दिनों बंजार के तांदी गांव में हुई भीषण अग्निकांड के पश्चात ग्रामीणों की मदद के लिए जहां सरकार सहित प्रशासन भी आगे आया है वही कई समाज सेवी संस्थाओं ने भी अग्निकांड प्रभावित परिवारों की मदद करने से नहीं चूक रहे है । इसी कड़ी में माँ मरयारी हेल्पिंग हैंड सहित संयुक्त व्यापार मंडल सुंदरनगर ने भी तांदी के प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरित किया गया । माँ मरयारी हेल्पिंग हैंड
अध्यक्ष नीरज शर्मा के सानिध्य में राहत सामग्री बांटी गयी ।
बंजार के जीभी गांव के समाजसेवी राजेश गौतम व जगदीश कुमार ने बताया कि राहत सामग्री सुकेत व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश कौशल व संयुक्त व्यापार मण्डल सुन्दरनगर सुरेश कौशल बब्बू पंसारी के आवाहन पर कई दानी सज्जनों व प्रबुद्ध लोगों ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री देने के लिए भरपूर सहयोग किया है। राहत सामग्री में बच्चों व महिलाओं के कपड़े अलग से भेजे गए हैं। दुःख की घड़ी में सुकेत व्यापार संगठन प्रभावित लोगों के साथ है। इसके बाद भी यदि कोई परिवार राहत सामग्री लेने में छूट जाता है तो उसके लिए अलग से व्यवस्था बंजार के तांदी गांव के अग्निकांड प्रभावितों की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
संगठन की टीम ने प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री से भरी गाड़ी तांदी गांव में भेजी। समाज सेवी राजेश गौतम ने बताया कि राहत सामग्री में प्रभावितों को कंबल, रजाई, बर्तन, खाद्य सामग्री व कृषि उपकरण, गर्म कपड़ों सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं दी गई हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के मुख्य सलाहकार नीरज शर्मा के साथ समाजसेवी कपिल शर्मा, राजेश शर्मा सहित सुरेंद्र सिंह ,देव राज, जसवंत सिंह ,किशन सिंह ख़ेम चंद तांदी इको टूरिज्म के सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।