आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायसन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर समापन मुख्य अतिथि श्री मति मीना नेगी अध्यक्षा एस एमसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने NSS का झंडा उतार कर विधिवत रूप से इस शिविर का समापन किया। श्रीमती नेगी जी ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए उन्हें समाज सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य श्री हंसराज आचार्य जी ने बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास तथा नैतिक मूल्यों को सदैव बनाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करने को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम अधिकारी श्री भेद राम ठाकुर ने बताया कि इस शिविर में मीना नेगी जी के साथ एसएमसी सदस्य माहेश्वरी जी भी उपस्थित रही तथा विद्यालय के प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र बलदेव कृष्ण जी मौजूद रहे l उन्होंने बताया कि इस शिविर का आरंभ 7 अक्टूबर2024 से हुआ और 13 अक्टूबर 2024 को आज संपन्न हुआ। शिविर में कुल 41 स्वयंसेवियों में 27 लड़कियां और 14 लड़कों ने हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया गया और अंत में कुलवी नाटी से सभी वालंटियर झूम उठे। मुख्य अतिथि के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को समृद्धि चिन्ह वितरित किए गए। शिविर में वेस्ट वालंटियर बॉय यादव तथा वेस्ट वॉलिंटियर गर्ल्स में प्रिया ठाकुर को चुना गया।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।