भुंतर पुलिस ने अबैध शराब से भरी जीप पकड़ी1620 बोतलें बरामद, मामला दर्ज।

भुंतर पुलिस ने अवैध शराब से भरी जीप पकड़ी 1620 बोतले बरामद, मामला दर्ज

भुंतर, 16 सितंबर। भुंतर पुलिस नशा माफिया के पीछे अब हाथ धो कर पड़ गई है। सायरी साजे के दिन जहां लोग त्योहार मानने में मस्त थे वहीं भुंतर पुलिस अपने काम में व्यस्त थी। बाहमी नाला सड़क भुंतर से गड़सा के बीच सुबह लगभग साढ़े 9 बजे पुलिस ने नाकाबन्दी कर रखी थी । उस समय गड़सा की तरफ से एक कार एचपी 39 ई 2259 से आई जिसे पुलिस ने को रोका । गाड़ी को चालक कृष्ण कुमार उम्र 28वर्ष पुत्र अमर नाथ गावं माहिस डा. वारी थाना व तह. सदर जिला कुल्लू हि0 प्र0 चला रहा था । उसी गाड़ी के साथ ही पिछे से एक जीप एचपी 66 6576 आई जिसके उपर निला तिरपाल बान्ध रखा था ।

जीप के चालक का नाम चन्द लाल उम्र 21पुत्र ओम प्रकाश गांव आरोगी डा0 नेउली त0 व थाना कुल्लू का रहने वाला है । चैकिंग के दौरान जीप में ब्लेंडर प्राइड की 30 पेटियां , संतरा की 30 पेटिंया , रॉयल स्टेग की 30 पेटियां ,बियर ट्यूबोर्ग की 45 पेटिंया कुल मिलाकर 1620 बोतले अंग्रेजी, देशी शराब व वीयर की भरी पाई गई । भुंतर पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना प्रभारी राम लाल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब की भरी जीप को गाड़ी नंबर एचपी 39 ई 2259 पायलेट का काम कर रही थी ।

यह गाड़ी दुसरी गाड़ी जिसमें अवैध शराब की तस्करी हो रही थी उसे रास्ता साफ होने का इशारा दे रही थी। लेकिन भुंतर पुलिस की स्थिति ने उनके पूरे प्लान पर पानी फेर दिया और इस गाड़ी को चलाने वाले पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। जनकारी के अनुसार अवैध शराब की जीप मंडी की तरफ से आ रही थी लेकिन बजौरा में पुलिस ने नाका लगा रखा था तो कार चला रहे ड्राइवर के इसारे पर जीप वाले ने पनारसा से अपना रोड़ बदला और हुरला होकर गड़सा से निकले की फिराक था। लेकिन भुंतर पुलिस ने जीप के साथ अवैध शराब सहित पायलट कार को भी धर दबोचा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।