लापता युवती की ब्यास में संदिग्ध मिली लाश दो गिरफ्तार।

लापता युवती की ब्यास में संदिग्ध मिली लाश, दो गिरफ्तार

भुंतर, 13 अगस्त। ओल्ड मनाली से लापता युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में 15 मील के पास ब्यास नदी मिली है। युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वही परीजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खकनाल से डैनियलकी बेटी परसिलिया उम्र 22 साल जो 7 अगस्त ओल्ड मनाली अपने दोस्त से मिलने गई थी । युवती की सातवें दिन ब्यास में लाश मिली है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस को युवती के मोबाइल की लोकेशन ब्लैक मैजिक होटल की मिली थी। वहीं परीजनों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में मनाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है।
बॉक्स
एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने बताया कि इस मामले में बड़ाग्रा पतलीकुहल कुल्लू निवासी निशांत उर्फ निशु व पंडोह मंडी निवासी अर्चित को गिरफ्तार किया है। लाश पोस्टमार्टम के लिए मैडिकल कॉलेज नेर चौक भेजी है।पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के असल कारणों का खुलासा होगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।