विद्युत परियोजनाओं से हो रहे नुकसान की भरपाई करें सरकार: ओम प्रकाश शर्मा

विद्युत परियोजनाओं से हो रहे नुकसान की भरपाई करें सरकार: ओम प्रकाश शर्मा
पूर्व जिला परिषद सदस्य ने कहा सरकार केवल प्रोजेक्टों से रॉयल्टी लेने के लिए नहीं है जनता का दुख दर्द भी समझें

भुंतर, 11 अगस्त। जिस प्रकार से निचले क्षेत्रों को हाइड्रो प्रोजेक्ट से खतरा लग रहा है । गरीब व असहाय लोगों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह बात पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने कही उन्होंने कहा कि जब सरकार ने हाइड्रो प्रोजेक्ट वालों के साथ एग्रीमेंट किए थे तब हमने सरकार से कहा था यह प्रौजेक्ट हमारे लिए खतरा है। वहीं लोगों को भी इस खतरे से आगाह किया था। लेकिन यहां के जो नेता थे उन्होंने बजरी बेचने के खातिर समींट में कमीशन लेने के खातिर लोगों से कंप्रोमाइज नहीं किया । आज मलाणा के डैम फट रहे हैं जबकि भाखड़ा, लारजी व पंडोह डैम नहीं फट रहे हैं। जहां व्यास व पार्वती दोनों नदियों का फ्लो जा रहा है वहां पर मलाणा डैम फट रहे हैं । जहां बहुत से इलाकों को खतरा है। मलाणा नाले में बने डैम फट रहे हैं उनमें कितनी क्विलिटी रही होगी यह सोचने वाली बात है । ओम प्रकाश शर्मा ने कहा जहां डिजास्टर हो रहा वहां सरकार इंसेटिव नहीं ले रही है लोग अपने बलबूते अपने पैसे से पुल व बना रहे हैं। सरकार क्या केवल रॉयल्टी लेने के लिए है कमीशन लेने के लिए है । उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि सरकार अच्छा काम करती है जिस प्रकार से वीरभद्र सिंह की सरकार के समय जब सत्य प्रकाश ठाकुर मंत्री थे डीएस परमार आईपीएच के एसडीओ थे सुबह चार बजे ही मोर्चा संभाल लेते थे। भुंतर सब्जीमंडी की जो दीवार लगी 30 लाख से काम हुआ आज यह काम देखा जाए तो करोड़ों में जाएगा। इस दीवार की वजह से बाढ़ में भुंतर शहर बच रहा है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि सरकार ने यहां कंट्रोल के लिए कोई काम नहीं किया तो 1995 वाले हालात बन जाएंगे। आज तक कोई इंजनियर कोई नेता इस भुंतर पुल के यहां नहीं आ रहा हैं। लोगों को त्रासदी से बहुत कष्ट झेलना पड़ रहे है । यहां तक कि 3 – 3 किलोमीटर पैदल आना पड़ रहा है । उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि बिना समय गवाए मलाणा में जो डैम फटा उसकी इंक्वारी की जाए । अगर भूकंप या किसी कारण पार्वती डैम फटा तो एक इतिहास बन जाएगा । फिर कहेंगे कभी यहां भुंतर शहर था, मणिकर्ण , कशोल या कोई और स्थान यहां था, हम ऐसा सुनना नहीं चाहते जहां । सरकार को तो हजारों करोड़ों रुपए की रॉयल्टी मिल रही है लेकिन मलाणा व पलाधी के लोगों का क्या कसूर था जो उन्हे इतना खामियाज भुक्तना पड़ा। सारे नेता आज वहां जा रहे हैं क्या कोई नेता उन पीड़ितों की जमीन बापिस कर रहा है। आपदा से संबंधित कोई और महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है । आज मलाणा के लोग स्वयं पुल तैयार कर रहे हैं स्वयं हेलीपैड बना रहे हैं। जबकि प्रोजेक्ट की रॉयल्टी सरकार के खाते में जा रही है तो जिम्मेवारी भी सरकार की बनती है वह तुरंत जाकर वहां का हाल देखें। उन्होंने कहा कि हमारे पास 1998 का एग्रीमेंट है जो एनएचपीसी के साथ हुआ था । यहां के बेरोजगार लोगों को काम दिया जाए। बाहर के राज्य से लोग लाकर यहां हाइड्रो प्रोजेक्ट बना रहे हैं और रेत की जगह वो मिट्टी डाल रहे हैं। अब देखो यहां क्या हालात हुऐ हैं। अगर भुंतर में अभी भी काम सुचारू रूप से हुआ तो हालात और खराब होंगे। क्या बात है जब आज जहां पर प्रोटेक्शन वॉल लग चुकी हैं तो सरकार पेमेंट क्यों नहीं दे रही है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा हम इस बारे में मुख्यमंत्री से मिलेंगे । उन्होंने इशारों इशारों में किसी नेता के बारे में कहा कि मोबाइल पर छाने से बेहतर है कि मौके पर जाओ वरसैनी में जाओ और इंक्वारी करों। गत दिनों में तोश नाला आया पुल बह गए । लोगों को दिन प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां दो सालें हो गई दो हाथीथान साईट के लोग बाया बजौरा भुंतर जा रहे हैं। लोगों का क्या कसूर है जो उन्हे परेशानियों को खेलना पड़ रहा है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।