रोटरी क्लब कुल्लु के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लु गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन से की शिष्टाचार भेंट।

रोटरी क्लब कुल्लू के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन से की शिष्टाचार भेंट

जागृत हिमाचल।

रोटरी क्लब कुल्लू के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन से शिष्टाचार भेंट की l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बताया कि क्लब के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को क्लब की गतिविधियों से अवगत करवाया व भविष्य में एक साथ मिलकर नशे ,साइबर क्राइम व कई तरह की सामाजिक बुराइयों से निपटने में यथासंभव सहयोग देने का वादा किया l इस मौके पर रोटरी संस्थापक सदस्य रोटेरियन डॉक्टर पी०डी०लाल ,रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रोटेरियन विकास कुमार ,रोटेरियन अनुज मलिक,रोटेरियन राजेश सूद,रोटेरियन अमन भल्ला,रोटेरियन नीरज बहल विशेष रूप से उपस्थित रहे l @followers

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!