भुंतर स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय मेजर गेम्स में 47 मैडल झटक कर स्कूल का किया नाम रोशन।

भुंतर स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय मेजर गेम्स में 47
मैडल झटक कर स्कूल का नाम किया रोशन

भुंतर। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के खिलाड़ियों ने अंडर-19 ज़िला स्तरीय मेजर गेम्स छात्र और छात्राओं की गैम में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने भून्तर स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मेजर गेम्स में स्कूल के नाम 47 मैडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है । ऐसे में सोमवार को स्कूल परिसर में खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर स्वागत किया। व सर्टिफिकेट भी दिए प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल ने कहा कि विद्यालय ने जिला स्तर पर ताइक्वांडो , रेसलिंग और जूडो प्रतियोगिता में स्कूल के लिए 47 मेडल लाए जो कि स्कूल के लिए गौरव की बात है जिसमें छात्रा वर्ग में विभिन्न किलो भार में 8 गोल्ड ,13 सिल्वर और 3 ब्राउन मेडल हासिल किए जबकि छात्र वर्ग में 12 गोल्ड ,8 सिल्वर और 3 ब्राउन मेडल लाए खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से स्कूल का नाम रोशन हुआ है। जिसके चलते खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भानु भंडारी, कोच धर्मवीर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।