रोटरी क्लब कुल्लु ने नव चेतना के बच्चों संग मनाया अन्नपूर्णा डे :-अंशुल पराशर

रोटरी क्लब कुल्लू ने नव चेतना के बच्चों संग मनाया अन्नपूर्णा डे :-अंशुल पराशर

जागृत हिमाचल।

जैसा विदित है कि रोटरी इंटरनेशनल हर वर्ष 1 जुलाई का दिन अन्नपूर्णा डे के रूप में मनाता आया है इसी कड़ी में रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा नव चेतना संस्था के बच्चों को मिठाइयाँ ,चाकलेट ,पेस्ट्री, जूस बाँटा गया व उनके साथ कुछ समय व्यतीत किया l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर का कहना है कि रोटरी क्लब कुल्लू हमेशा से सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा से अग्रणी रहा है व भविष्य में समाज से जुड़े कार्यों में अपना योगदान देता रहा है और आगे भी देता रहेगा उन्होंने कहा कि आज का दिन रोटरी के लिये बड़ा महत्व रखता है जहां पूरे विश्व में आज का दिन रोटरी अन्नपूर्णा दिवस के रूप में मनाया जाता है वहीं इन बच्चों के साथ समय बिताना इनके साथ बातें करना सच में मन को सकून देता है l उन्होंने इन बच्चों के द्वारा किए गए कार्यों को भी खूब सरहाया जिसमे बच्चों ने अपने हाथों से रक्षा बंधन के लिए राखियाँ व दीपावली के लिए बहुत ही सुंदर सुंदर दिये भी बनाये हैं l जिसे रोटरी क्लब कुल्लू के माध्यम से सभी स्कूलों में दिया जाएगा l इस मौके पर रोटरी फाउंडर मेम्बर रोटेरियन वी०के०कपूर,रोटेरियन राजेश सूद,नव चेतना संस्था के महासचिव एस०आर०सरहेली,कोच प्रभु, वित विभाग से सुजाता विशेष रूप से उपस्थित रहे l #rotaryinternational #rotaryclub

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।