बजौरा से लापता लड़की का कोई नही मिला अभी तक कोई सुराग।

बजौरा से लापता लड़की का नहीं मिला सुराग

ज़िला कुल्लू के बजौरा शिव मंदिर के पास से गायब लड़की का कल तक पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है । जबकि पुलिस लागातार लापता बच्ची की तलाश में जुटी हैं। आज आशंका के आधार पर पुलिस ने राफ्टिंग की मदद से बजौरा से औट तक ब्यास किनारे तलाश की फिर भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा ।

पुलिस सीसी टीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं। जानकारी प्राप्त हुई है की बच्ची नंगे पांव घर से निकली हैं। अगर किसी को भी यह लड़की नजर आए तो आप भी एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाते हुए भुंतर थाना भुंतर या 8628823471 नंबर पर तुरंत कॉल करें ।

वहीं थाना प्रभारी भुंतर दयाराम ने बताया कि पुलिस लड़की की तलाश में लगातार जुटी है। आज ब्यास किनारे भी लड़की की तलाश की गई । पुलिस मामले को गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही है।
Follow जागृत हिमाचल

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।