Well done bhunter police;- मादक पदार्थ के अंतर्गत दर्ज़ अभियोग।

*मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 08.05.2024 को पुलिस थाना भुंतर की टीम ने मैक्स इंटरनेशनल स्कूल के समीप जिया फोर लेन में नाकाबंदी दौरान रुप चंद (40 वर्ष) पुत्र श्री चंदे राम निवासी गांव मनखड़ी डाकघर नेउली तहसील व जिला कुल्लू के कब्ज़ा से *397 ग्राम चरस/ कैनबिस* बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना भुंतर में धारा 20, मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।

*आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगः-*
दिनांक 08.05.2024 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सियाली महादेव मार्केट में गोपाल के किराये के कमरे की तलाशी के दौरान *10 लीटर अवैध शराब* व भजोगी में सोनू माया के ढाबा की तलाशी के दौरान *05 लीटर अवैध शराब* बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में गोपाल व सोनू माया के विरुद्ध थाना मनाली में आवकारी अधिनियम के तहत कुल दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।