जयराम एक फैल डायरेक्टर ,कंगना से नही होगा चुनावी प्रचार।

कंगना को फैल करने में होगी जयराम की अहम भूमिका: सुखविंदर

जयराम एक फेल डायरेक्टर, कंगना से नही होगा चुनावी प्रचार
बिके हुए विधायको को माफ नही करेगी गंगा मैया

जागृत हिमाचल
राज्यसभा के चुनाव के दौरान कुछ बिके हुए विधायको ने पार्टी के साथ दगा किया और पूर्व सीएम ने फिर से सीएम बनने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा उस दौरान भी सफल नही हुई और न ही आगे वो अपने प्रयासों में सफल हो पाएगी। बंजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि जिन विधायको ने अपना ईमान बेचा है उन्हें तो गंगा मैया भी माफ नही करेगी। आज वो विधायक भाजपा के बैनर के तले वोट मांग रहे है। लेकिन लोग फिर से उन्हें कभी अपना समर्थन नही देगी। उन्होंने राज्यसभा की एक सीट चुराई है तो अब जनता सारी सीट कांग्रेस की झोली में डालेगी। जब जयराम को भाजपा हाईकमान ने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहा तो उन्होंने अपने लिए एक सर्वे भी करवाया। लेकिन जब कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने भाजपा हाईकमान से कहा कि किसी सेलेब्रेटी को आगे लाया जाए। अब जब वो 5 साल तक सोए ही रहे तो वो कैसे जीत सकते थे। अब भाजपा ने कंगना को चुनावी मैदान में उतारा है। अब उसे पहाड़ भी चढ़ने पड़ रहे है जिसमे वो कामयाब नही हो पाएगी। पूर्व सीएम जयराम हर जगह उनके साथ जा रहे है और कंगना को कागज पर स्क्रिप्ट लिख कर दी जा रही है और वो बेचारी उसे पढ़ ही नही पा रही है। जब फ़िल्म का डायरेक्टर ही फैल हो तो बेचारी हीरोइन अकेली क्या कर सकती है। अब कंगना को फैल करने में भी जयराम का ही सहयोग रहेगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।