दो मामलों में 608 ग्राम चरस साथ एक महिला व पुरूष कुल्लू पुलिस की गिरफ्त में।

दो मामलों में 608 ग्राम चरस साथ एक महिला व पुरूष कुल्लु पुलिस की गिरफ्त में

मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज।
जागृत हिमाचल ।
पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पारला भुंतर समीप फोर लेन गश्त के दौरान देवी चंद (30 वर्ष) पुत्र टेक राम निवासी गाँव तान्दला डाकघर काइस के कब्ज़ा से 300 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान चील मोड़ में एक महिला (28 वर्ष) निवासी कुर्ला ईस्ट मुम्बई महाराष्ट्रा के कब्ज़ा से 308 ग्राम चरस/ कैनबिस बरामद की गई है। दोनों आरोपीयों के विरुद्ध पुलिस द्वारा धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त मामले में आगे की कार्यवाही ज़ारी है । Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!