ढालपुर अस्पताल में हुआ स्वीप कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किया गया जागरूक

ढालपुर अस्पताल में हुआ स्वीप कार्यक्रम का आयोजन
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किया गया जागरूक

जागृत हिमाचल।

देश के विकास में मतदान अपनी अहम भूमिका निभाता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। ताकि लोकतंत्र के माध्यम से सभी अपने लिए एक सशक्त सरकार का चुनाव कर सके। इसी विषय को लेकर जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में चुनाव आयोग के द्वारा स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया तथा चुनाव आयोग के द्वारा मतदान के बारे में दी जा रही जानकारी भी हासिल की। वहीं सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। सी एम ओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा गठित टीम के द्वारा यहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया और स्वीप अभियान के तहत दी जा रही जानकारी भी कर्मचारियों को दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व पूरे भारत में मनाया जा रहा है और यहां पर सभी कर्मचारियों का अधिकारियों को भी मतदान करने के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया। ताकि मतदान की प्रतिशतता को बढ़ाया जा सके और मतदान के माध्यम से सभी अपने लिए एक मजबूत सरकार का भी गठन कर सके। DC Kullu

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।