लोक सभा चुनाव- 2024 के दृष्टिगत जिला कुल्लू के विभिन्न पुलिस थानों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात अब तक मादक पद्धार्थ अधिनियम के तहत कुल 51 अभियोग पजींकृत किए गए ।

लोक सभा चुनाव- 2024 के दृष्टिगत जिला कुल्लू के विभिन्न पुलिस थानों में आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात अब तक मादक पद्धार्थ अधिनियम के तहत कुल 51 अभियोग पजींकृत किए गए हैं जिसमें 9 किलो 483 ग्राम चरस, 48.59 ग्राम हैरोईन/चिट्टा नकदी 13,500/-₹ सहित तथा लगभग 1,14,753 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 61 अभियोग पजींकृत किए गए हैं जिसमें 173.25 लीटर अग्रेजी शराब, 187.85 लीटर बीयर, 9.075 लीटर बकार्डी ब्रीज़र, 636.75 लीटर देसी शराब, 281 लीटर अवैध शराब व 05 लीटर लाहन को स्थानीय पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।