मनाली विधानसभा में कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन अम्बेडकर भवन पतलीकुहल में सम्पन्न।

मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन अंबेडकर भवन पतलीकुहल में सम्पन्न

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सुरेश नागटा विशेष रूप से रहे उपस्थित

जागृत हिमाचल

आज मनाली विधानसभा कांग्रेस कमेटी की बैठक अंबेडकर भवन पतलीकुहल में आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी सुरेश नागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने की। बैठक में मनाली विधानसभा के विधायक भुवनेश्वर गॉड भी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हरी चंद शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए दिन-रात काम करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस बैठक में पंचायत स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति भी की यह प्रभारी पूरे चुनावों में इन पचायतों की जिमेवारी निभाएंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा की पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को बूथ स्तर तक ले के जाए । इसके साथ ही उन्होंने कहा की 30 अप्रैल से ले कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा तय कार्यक्रम में वह भी पलचान पंचायत से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने जा रहे हैं। प्रभारी सुरेश नागटा ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को इस चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने कहा की यह चुनाव हर एक कार्यकर्ता अपना चुनाव समझ के लड़े। इस बैठक में जिलाध्यक्ष सेस राम, देवेंद्र नेगी, राजीव किम्टा, विद्या नेगी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी सहित सभी फ्रंटल संगठनो के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।