भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एबं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ कि मुलाकात।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर के नेतृत्व में उनके एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ मुलाकात की और उन्हें मनाली शहर की कुछ समस्याओं से अवगत करवाया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मनाली में बढ़ रहे नशे का व्यवसाय करने वाले लोगों पर नकेल कसने और शहर को साफ व सुंदर रखने सहित अन्य समस्याओं पर मदद करने का आवाहन किया है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि व्यापार मंडल ने मनाली के हित और कल्याण से संबंधित जो सुझाव उनके समक्ष रखे हैं वह सराहनीय है। निश्चित तौर से उनके सुझावों को वह प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाएंगे।

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि ऐसी संस्थाएं गैर राजनीतिक संस्थाएं होती है। इनमें हर विचारधारा के लोग जुड़े हुए होते हैं। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग मिलकर अपने शहर के हित के लिए कार्य करते हैं तो यह एक सराहनीय कदम होता है।

वहीं व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह मनाली में बढ़ रहे नशे को रोकने के लिए प्रशासन और सरकार को हरसंभव सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर नगर परिषद मनाली के उपाध्यक्ष मनोज लार्जे, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर और उनके समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।