स्प्रिंग क्विन 2024 की तैयारियां जोरों पर, ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में 15 प्रतिभागी 28 से 30 को बिखरेगी हुनर का जलवा।

स्प्रिंग क्वीन 2024 की तैयारियां जोरों पर , ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में 15 प्रतिभागी 28 से 30 को बिखेरेंगी हुनर का जलवा ।

पीपल मेले में पिछले काफी सालों से स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता आ रहा है जिसकी शुरुआत इस आयोजन के फाउंडर व पूर्व में नगर परिषद अध्यक्षा बिमला महंत ने शुरू की थी । पूरे हिमाचल में यह पहला ऐसा इवेंट है जिसमे भाग लेने वाली प्रतिभागियों से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है , फाउंडर मेंबर बिमला महंत ने एक नेक सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था ताकि उन प्रतिभाओं को भी अपना हुनर दिखाने का मौका मिल सके जो बारी भरकम शुल्क के कारण इस तरह के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से वंचित रह जाती हैं , इसी दर्द को महसूस कर बिमला महंत ने जिला कुल्लु में होने वाले पीपल मेले के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था जो आज भी युवतियों को अपना हुनर दिखाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है और युवतियां इस मे बढ़चढ़ कर भाग ले रही हैं । आयोजन समिति के सदस्य अमीना महंत राजगौर व ग्रूमर शायना ने बताया कि इस साल 40 एप्लिकेशन इनको प्राप्त हुए थे जिसमें 20 युवतियों को ऑडिशन के लिए चुना गया था और ऑडिशन में से अब 15 प्रतिभागी 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अपने हुनर का जलवा लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में दिखाएंगी और 30 अप्रैल की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद स्प्रिंग क्वीन 2024 का चयन होगा और तीन विजेताओं को ताज पहनाया जाएगा जिसके लिए इन प्रतिभागियों से खूब मेहनत करवाया जा रहा है ताकि यह सब अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सके । नगर परिषद के नए कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।