लाहौल स्पीति में कांग्रेस की जीत तय:-अनिल सहगल

लाहुल स्पीति से कांग्रेस की जीत तय :- अनिल सहगल

जागृत हिमाचल

जिला लाहुल स्पीति में कांग्रेस पार्टी ने ही भाजपा के मुकाबले में सब से ज्यादा विकास किया है,यह बात जिला प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब भी कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्तासीन हुई है बिना किसी भेदभाव के हर जिला का विकास समांतर रूप से हुआ है जिस में लाहुल स्पीति जिला भी अछूता नहीं है।अनिल सहगल ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता सिर्फ चुनाव प्रचार के दौरान ही लाहुल स्पीति में नजर आते है,जब सत्ता में होते है तो मुख्यमंत्री का जिला में आना तो दूर की बात इन के मंत्री तक पिछले 5 साल में नजर नही आये है।जब कि कांग्रेस कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह यहाँ की जनता का हाल जानने के लिए साल में 2 बार जरूर आते थे उन के बाद प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने डेड साल के कार्यकाल में लाहुल स्पीति में तीन बार आ कर उन्होंने सब से पहले स्पिति में न केबल इतिहास में पहली बार राज्यस्तरीय हिमाचल दिबस मना कर जो व्यवस्था परिवर्तन का संकेत हम जनजातीय क्षेत्रों के लोगो को दिया बल्कि प्रदेश में गरीब महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा भी इसी जिला से किया और उन के खातों में पैसा भी दिया है।इस के अलावा लगभग सभी केबिनेट के मंत्री भी जनता का हाल जानने के लिए अपना दौरा भी कर चुके हैं।बीजेपी आज जिला लाहुल स्पीति में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है उन के द्वारा एक ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया जिस ने बीजेपी के षड्यंत्र में शामिल हो कर हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार को गिराने का जो असफल प्रयास किया है जिस का जबाब कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता आगामी उपचुनाव में जरूर देगी। सहगल ने पार्टी हाईकमान से आग्रह किया कि जल्द ही पार्टी के किसी योग्य उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे ताकि समय रहते प्रचार प्रसार हो सके ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।