जय श्री कृष्णा जी ग्राम संगठन बटाला ने चलाया सफाई अभियान।

जय श्री कृष्णा जी ग्राम संगठन बटाला ने चलाया सफ़ाई अभियान

महिलाओ ने गांव के परिसर, गांव की गलियों, पेय जल स्त्रोतों, खेल मैदान को किया साफ
जागृत हिमाचल।

आज विकासखंड आनी के जय श्री कृष्णा जी ग्राम संगठन बटाला द्वारा सहभागिता एनजीओ के बैनर तले सहभागिता स्वच्छता के लिए कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया।इस अवसर पर महिलाओ ने गांव के परिसर, गांव की गलियों, पेय जल स्त्रोतों, खेल मैदान को साफ किया । इस अवसर पर जय श्री कृष्णा जी ग्राम संगठन बटाला की सचिव नीलम शर्मा ने कहा कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है। यह हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। हमारे लिए शरीर की भी स्वच्छता बहुत इस अवसर पर उन्होंने सभी महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।वहीं सहभागिता के आनी खण्ड के समन्वयक संजय छोटू ने कहा की टीम सहभागिता द्वारा जिला कुल्लू के सभी खंडों में “सहभागिता स्वच्छता के लिए” कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य गांव एवं समाज में सफाई के प्रति महिलाओं ,पुरुषों, ग्रामीणों को जागरूक करना है।
सफाई के रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए।
इस अवसर पर जय श्री कृष्णा जी ग्राम संगठन बटाला की प्रधान रूमा शर्मा, सचिव नीलम शर्मा, संतोष, कांता सुनिता, ममता, सीता, ममता, बंदना रोशना, रक्षा, बिमला, निशा,
मंजू एवम स्वयं सहायता समूह की अन्य महिलाएं आदि उपस्थित रही ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!