संस्कार वैली स्कूल में छात्रों द्वारा अनेको गतिविधियों का आयोजन कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस।

संस्कार वैली स्कूल में छात्रों द्वारा अनेकों गतिविधियों का आयोजन कर मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

स्कूल के एमडी विजय राजगौर ने प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को किया पुरस्कार वितरित

जागृत हिमाचल

जिला कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित संस्कार वैली स्कूल प्रांगण में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया जिसमें स्कूल के एमडी विजय राजगौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रों के लिए भाषण प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता व अन्य अनेकों गतिविधि के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस को मनाया गया । प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेकों पोस्टर व चित्रकला के माध्यम से अपने-अपने हुनर को दिखाया वहीं भाषण प्रतियोगिता में भी छात्रों ने अब्बल प्रदर्शन कर पुरस्कार भी अर्जित किया । कार्यक्रम के समापन पर संस्कार वैली स्कूल के एमडी विजय राजगौर व प्राचार्या अमीना महंत राजगौर द्वारा विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए व समस्त छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की गई प्राचार्य अमीना महंत राजगौर ने अपने संबोधन ने बताया कि हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।