नन्हें विराट ने मरीज़ों के साथ बांटी जन्मदिन की खुशियां।

नन्हें विराट ने मरीजों के साथ बांटी जन्मदिन की खुशियां

परिजनों को सैल्यूट जिन्होंने बच्चे को अभी से सिखाया इंसानियत का फर्ज निभाना

विराट के दादा रोशन लाल ने 5 रजाई, 5 कंबल व 1100 रुपए दिए सुधार समिति द्वारा चलाए जनहित के लिए ,,,
जागृत हिमाचल।
भुंतर , 22अप्रैल । कलैहली के नन्हें विराट ने अपना जन्मदिवस तेगुबेहड़ अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर मनाया । वहीं साथ में सुधार समिति द्वारा अस्पताल में चली सेवा के लिए 5 रजाई, 5 कंबल व 1100 रुपए दिए का योगदान दिया । विराट के दादा रोशन लाल जाने माने समाज सेवी हैं । बता दे रोशन लाल भुंतर सुधार समिति के उपाध्यक्ष भी हैं इन्हें जहां भी लगता हैं की इंसानियत के नाते किसी की मदद करनी है तो जरूर करते हैं। अच्छी बात यह हैं कि यह नेक कार्य को खुश दिल से करते हैं। विराट के दादा रोशन लाल कहते हैं कि मानस जन्म मिला है तो अच्छे काम करने चाहिए क्योंकि मानस देह को देवता भी तरसते हैं।

उन्होनें कहा कि इस तरह के नेक कार्य करने पर बच्चों में भी समाज सेवा की भावना जागृत होती है। अपने बच्चों में जैसे संस्कार हम देते हैं बैसा ही वह सीखते हैं। जरूरतमंदो की सहायता करना इंसानियत का धर्म है जिसे आज का भागम भाग की इस दौड़ में भूलता जा रहा हैं। वहीं उन्होनें कहा कि दिल को बड़ा सुकून मिला जब बच्चे के जन्मदिन के मौके पर अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने आमजन से भी आग्रह किया कि वो भी जन्मदिन पर समाजहित के कार्य में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें ताकि बच्चों में पढ़ाई के साथ समाज के प्रति एक अच्छी सोच बने ।

अस्पताल में मरीज इस तरह जन्मदिन बनाने की प्रशंसा कर रहे थे और सभी ने बच्चे को शुभकामनाऐं दी। इस नेक कार्य के लिए समिति ने भी नन्हे विराट उनके दादा रोशन लाल व परिवार को जन्मदिवस की बधाई दी और सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

इस मौके भुंतर सुधार समिति के अध्यक्ष मेघ सिंह कश्यप , उपाध्यक्ष रोशन लाल, महासचिव परमार, सचिव झावे राम पहलवान, मीडिया प्रभारी दीप लखन पाल, मुख्य प्रवक्ता डीआर आनंद, प्रवक्ता नीलम घई , बनीता परमार , लता आदि सहित नन्हे विराट के साथ उनकी माता भी उपस्थित रही।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।