सराज वैली छात्र संगठन ने मनाया वार्षिक समारोह।

सराज वैली छात्र संगठन ने मनाया वार्षिक समारोह ,

ज़िला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि किया शिरकत
जागृत हिमाचल

ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र ढालपुर में स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू के सराज वैली छात्र संगठन ने अपना वार्षिक समारोह मनाया । इस समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत किया । वार्षिक समारोह में उपमंडल बंजार की सराज वैली के छात्र-छात्राओं सहित लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया इसके बाद विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने कुल्लवी, पहाड़ी, पंजाबी और फिल्मों गीतों के समायोजन से दर्शक दीर्घा में बैठे अपने सहपाठियों को खूब नचाया। वहीं, लोकनृत्य, समूह गान और फैशन शो की प्रस्तुतियां भी वार्षिक समारोह में आकर्षण का केंद्र बनी रही।
समारोह में लोक गायक रमेश ठाकुर ने अपनी आवाज के जादू से विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन करवाया। उन्होंने कुल्लवी, हिंदी व पंजाबी गीतों की प्रस्तुति से सबका मन मोहा। वहीं मुख्यातिथि पंकज परमार ने अपने संबोधन में कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपने आप को व्यस्त रहना चाहिए और अपने घर परिवार का भी विशेष महत्व देना चाहिए और अपने माँ बाप का नाम रोशन करने के लिए खूब मेहनत करें ।

K

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।