भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने तेज़ किया अपना जनसंपर्क अभियान।

भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने तेज़ किया अपना जनसंपर्क अभियान

त्रिलोकीनाथ मंदिर में माथा टेक लिया आशीर्वाद

जागृत हिमाचल।

भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उदयपुर के त्रिलोकीनाथ में लोगों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का आग्रह किया इस दौरान उन्होंने भगवान त्रिलोकीनाथ के प्रांगण में माथा टेक आशीर्वाद भी लिया और अपने जनसंपर्क अभियान के चलते यहां के स्थानीय लोगों से मिलकर कहा कि
हिमाचल की वर्तमान सरकार के पास ना तो कोई नीति है और ना ही नीति बनाने की कोई नियत लग रही है। जनता से किए गए झूठे वादों के सहारे बनी यह सरकार अब लड़खड़ा रही है और कभी भी गिर सकती है। इसलिए आगामी उपचुनाव में सम्मानित जनता भाजपा को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। रवि ठाकुर के जनसंपर्क अभियान में त्रिलोकीनाथ के प्रधान नारायण , पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष रिगजिन हायरपा , तेनजिंन कारपा , गौरव शर्मा व वैद्य छेरिंग लारजे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।