जिला कुल्लू में 493 शराब की बोतलें बरामद और 240 बियर की बोतलें भी की गई जब्त।

जिला कुल्लू में 493 शराब की बोतल बरामद
240 बीयर की बोतले भी की गई जब्त

पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

जागृत हिमाचल।

जिला कुल्लू में नशा तस्करों पर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। तो वहीं अवैध रूप से शराब के कारोबार पर भी पुलिस के द्वारा रोक लगाई जा रही है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू में विभिन्न मामलों में पुलिस की टीम ने अंग्रेजी, देसी और बीयर की बोतल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया और इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मनाली व भुंतर में आबकारी अधिनियम के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पहले मामले में लोक सभा चुनाव के लिए गठित की गई उडन दस्ता टीम के द्वारा क्लाथ में नाकाबन्दी के दौरान गाडी नंबर HP02K1026 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इस गाड़ी से 12 बोतलें मार्का रायल स्टैग व 12 बोतलें मार्का बीयर बरामद की गई है। इस सन्दर्भ में गाडी में सवार सुचित कुमार गुप्ता निवासी गांव डुंगरी डाकघर व तहसील मनाली के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में अभियोग पजींकृत किया गया है। वही, दूसरे मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना भुंतर की टीम ने जिया में एक स्टोर से 192 बोतलें अग्रेजीं शराब, 262 बोतलें देशी शराब व 228 बोतलें बीयर बरामद की गई हैं। इस सन्दर्भ में राकेश निवासी जिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना भुंतर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं तीसरे मामले में पुलिस थाना सैंज की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर गिरधारी लाल निवासी गांव देहुरी डाकघर बनोगी तहसील सैंज के घर से तलाशी के दौरान 27 बोतलें मार्का संतरा बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी गिरधारी लाल के विरुद्ध थाना सैंज में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पजींकृत किया गया है।एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। Kullu Police Himachal Pradesh Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।