भुंतर लकड़ी के पुल के पास ब्यास नदी में भुंतर शहर की गंदगी घुल रही हैं।

भुंतर पूराने पुल के पास ब्यास में घुल रही गंदगी
सुरक्षा दीवार के बीच से निकली पाईप का गंदा पानी सीधा ब्यास में

भुंतर । भुंतर के वार्ड न 6 में पुराने पुल के पास सिवरेज की गंदगी सीधी ब्यास में जा रही हैं। शिव मंदिर की तरफ जानें वाले रास्ते में जहां बाढ़ ने क्षति पहुंचाई थी उस स्थान में गंदगी से लोग परेशान हैं। इस बारे वार्ड नंबर 6 की पार्षद उर्मिला देवी से बात की तो उन्होंने बताया कि एक पाइप सुरक्षा दीवार के बीच से निकली हुई है जो सीधा नदी में गंदगी पंहुचा रही है । लेकिन उन्हें इस पाइप का पता ही नहीं है कि यह पाइप कहां से आई है।

पार्षद उर्मिला ने बताया कि यहां सिवरेज का टैंक लीक था उसे ठीक करवा दिया है। वही आईपीएच विभाग के जेई अजय कुमार का कहना है हमारे ध्यान में मामला अभी आया चेक करेगें और पता लगाएंगे गंदगी कहां से आ रही है।
भुंतर का तरल कचरा यहां के अजीबोगरीब ढांचे के चलते ब्यास में समाहित हो रहा है।

सरकार ने नगर निकायों को सीवरेज व्यवस्था से जोड़ने की मुहिम चलाई है और इसी के तहत भुंतर को भी आईपीएच महकमे ने सीवरेज से जोड़ा है, लेकिन इसके बावजूद शहर की गंदगी सीवरेज में नहीं जा रहा है ब्यास में गंदगी घुल रही हैं। जनता काफी समय से परेशान है सुनने वाला कोई हैं।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।