समाज कल्याण एबं ग्रामीण सशक्तिकरण संगठन ने देव सदन कुल्लु में मनाई भीमराव अंबेडकर जयंती।

समाज कल्याण एवं ग्रामीण सशक्तिकरण संगठन ने देव सदन कुल्लू में मनाई भीमराव अंबेडकर जयंती

रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकरों ने किया सबका मनोरंजन
मुनीष कौंडल।
कुल्लू, 14 अप्रैल। समाज कल्याण एवं ग्रामीण सशक्तिकरण संगठन ने कुल्लू के ढालपुर स्थित देवसदन में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई । जयंती समारोह का आगाज शिक्षा विभाग से सेवानिवृत गोबिंद भारती की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें पुर्व एचपीएमसी चेयरमैन राम सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति खास तौर पर उपस्थित रहे । डॉ.भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुऐ मचं का संचालक वीडी कुल्वी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया । कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों ने डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के प्रति उनके द्वारा दिए गए बलिदान को याद किया । वहीं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दे कर बहुत से कलाकरों ने समारोह में चार चाँद लगा दिए। संगठन द्वारा स्कूल और कॉलेज के मेधावी छत्रों को सम्मानित किया । वहीं पंचायत ,महिला मंडल और युवक मंडलों से आए सदस्यों को भी विशेष सम्मान दिया गया । कार्यक्रम का समापन गोबिन्द भारती ने समारोह में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया । संगठन द्वारा समाज के प्रति किए जा रहे उत्कृष कार्यों की सभी ने प्रशंसा की।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

आज निर्धारित रूपरेखा अनुसार पीड़ित पोंग विस्थपित कनवीनर कमेटी किसान सभा हिमाचल द्वारा आज छंटनी उपरांत 100 प्रपत्र डीसी आर एंड आर राजा का तालाब में माननीय महोदय डीसी श्री कुलवीर राणा को सौंपे गए!