द हंस फाउंडेशन नग्गर ने सेऊबाग गांव में किया हैल्थ मेला सहित स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन ।

द हंस फाउंडेशन नग्गर ने सेऊबाग गांव में किया हैल्थ मेला सहित स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन

मुनीष कौंडल।

द हंस फाऊंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेऊबाग के साथ मिलकर गांव वासियों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया।इस हेल्थ मेला का आयोजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सेऊबाग में किया गया। शिविर में सी. एच. ओ. कशला ठाकुर, ए. एन. एम नीलम पंडित आशा कार्यकर्ता किरन अरोड़ा, के सफल योगदान से सम्पूर्ण हुआ।
शिविर में लाभार्थियों के स्वास्थ्य जांच के साथ सभी को निशुल्क औषधियां भी वितरित की गई।इस स्वास्थ्य शिविर में लाभार्थियों को निशुल्क लैब टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की गई।सेऊबग गांवों के रेगुलर ओपीडी के साथ साथ हैल्थ मेला में 30 से अधिक लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई साथ ही निशुल्क औषधियां वितरित करवाई गई और लैब टेस्ट्स भी किए गए।हेल्थ कैंप के दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ अश्मिता शर्मा ने सभी लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच की।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।