बैशाखी पर्व पर स्नोर घाटी में माता तुंगा में लगा विरशु मेला, सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद।

बैशाखी पर्व पर स्नोर घाटी में माता तुंगा में लगा बिरसु मेला, सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लिया आश्रीवाद

भुंतर। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्नोर घाटी के सबसे ऊंची चोटी तुंगा माता के मंदिर में बिरसु बैसाखी पर्व मेले का आयोजन किया गया है। जिस दौरान सैंकड़ो श्रद्धालु माता का आश्रीवाद लेकर श्रद्धालु मन्नत चढ़ाते है।
जानकारी देते हुए माता के भगत व स्नोर घाटी के युवा समाजसेवी ललित शर्मा ने बताया कि माता बड़ी साक्षात है और माता सभी दुखो का निवारण करती है।

वही साल भर लोग माता से मन्नत मांगते है और मन्नत पूरी हो जाने पर श्रद्धालु बिरसु मेले पर माता के मंदिर पहुंचकर अपनी मन्नत चढ़ाते। हालांकि माता का मंदिर सबसे ऊंची चोटी में स्थित है वही माता के मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को दो से अढ़ाई घण्टे का पैदल सफर करना पड़ता है।

बिरसु मेले के उपलक्ष्य पर सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर अपनी मन्नत चढ़ाई। माता के मंदिर में ओहुँचने के लिए ज्वालापुर और राहड़ी पैदल सफर कर पहुंचना पड़ता है। तुंगा माता का मंदिर घनघोर जंगल मे स्थित है और नजारा देखते ही बनता है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।