स्मृति युबा मंडल शिरड ने मनाया बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन।

स्मृति युबा मंडल शिरड ने मनाया बाबा साहब अंबडेकर का जन्मदिन।
मुनीष कौंडल।

बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष में गांव शिरड में 13 और 14 अप्रैल दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। जिसमें लड़के और लड़कियों के अलग-अलग वर्ग में कुर्सी रेस ,घड़ा फोड़ना , रस्सा कशी ,लंगडी दौड़ और बोरी रेस का आयोजन किया गया। समृति युवा मंडल के प्रधान तुले राम ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी आसपास के बच्चों ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर स्मृति युवा मंडल के प्रधान तुले राम ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवनी के ऊपर प्रकाश डाला और बच्चों को बाबा साहब अंबेडकर के बारे में बताया और उनके किए गए कार्यों को भी बताया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवगढ़ पंचायत के बागवान पेनु राम उपस्थित रहे ।उन्होंने अपनी तरफ से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी बांटे ।मुख्य अतिथि पेनू राम ने अपने तरफ से बच्चों को कुछ मोमेंटो और मेडल भी प्रदान किए। इसके लिए स्मृति युवा मंडल शिरढ़ इनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता है । प्रतियोगिता में लड़कों की कुर्सी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया काव्यांश ने और दूसरे स्थान पर दिव्यांश ।लड़कियों में प्रथम स्थान गंगा ने और दूसरा स्थान किटू ने हासिल किया ।लंगडी रेस में किट्टू और अनुष्का की जोड़ी प्रथम रही ।बोरी रेस में लड़का वर्ग में प्रथम स्थान काव्यांश और दूसरे स्थान पर आभी रहा। लड़कियों में वोरी रेस में प्रथम स्थान अनुष्का ने प्राप्त किया और किटू ब भानू क्रमशः दूसरे स्थान पर रही। लंगड़ी रेस में लड़का बर्ग में प्रथम स्थान यमन और आदित्य की जोड़ी ने प्राप्त किया।रस्सा काशी लड़कियों में अनुष्का और उसके साथियों में पहला स्थान प्राप्त किया ।वहीं लड़कों के वर्ग में आयुष और उसके साथियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।लड़की वर्ग में गड़ा फोड़ना में किट्टू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वह लड़का वर्ग में यमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में अमरचंद ने घड़ा फोड़ना खेल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।