3दिन के दौरे पर कुल्लू मनाली पहुँची बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

3 दिन के दौर पर कुल्लु मनाली पहुंची बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मुनीष कौंडल।

मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनौत अपने तीन दिवसीय दौरे के चलते अब कुल्लू पहुंच गई है। तो वही जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार बजौरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कंगना रनौत ने स्थानीय देवता का भी आशीर्वाद दिया और अपनी जीत के लिए भी कामना की। वही स्वागत कार्यक्रम में बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित जिला कुल्लू भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। यहां सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता कंगना के स्वागत के लिए खड़े हुए थे और कंगना रनौत के आने पर उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए उसका स्वागत किया। महिलाएं भी यहां पर सैकड़ो की तादाद में एकत्र हुई और उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ सेल्फी भी ली। कंगना रनौत अपने तीन दिवसीय दौरे के चलते कुल्लू आई है। ऐसे में आज दोपहर बाद मनाली की मनुरंग शाला में एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा। शाम के समय कंगना रनौत अपने घर सिमसा में रहेगी और शुक्रवार को जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के अटल सदन में भी भाजपा के कार्यकर्ता मिलन समारोह में शामिल होंगी। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि शनिवार को कंगना रनौत बंजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेगी और यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और कंगना रनौत के प्रचार के लिए भी अभी से कार्यकर्ता मैदान में जुट गए हैं।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।