बेंची के अग्निपीड़ित बुधराम की सहायता को आगे आया कार सेवा दल और प्रयास फाउंडेशन भून्तर।

बेंची के अग्निपीड़ित बुधराम की सहायता को आगे आया कार सेवा दल और प्रयास फॉउंडेशन भुन्तर

मकान बंनाने के लिए भेंट की 24 जस्ती चदरें।

महिला मंडल भवन में समय निकाल रहा है यह परिवार

देवभूमि जीप यूनियन कूल्लु ने भी चदरें पीड़ित के गांव पहुं चाने में दिया सहयोग

जिला कूल्लु की उझी घाटी के बेंची पंचायत के मलोगी गांव के बुध राम का मकान दिसंबर,2023 में जल गया था। जिसमें इसकी पत्नी बेटा प्यारे लाल उंसकी पत्नी और उनका नवजात बेटा भी रह थे। मकान के साथ सामान भी जल गया था ।अब यह परिवार महिला मंडल भवन में रह रहा है। किन्तु आयोजनों के दृष्टिगत उन्हे यह भवन खाली करने के लिए कहा जा रहा है। बुध राम का बेटा प्यारे लाल मकान या कोई शेड बनाना चाहता है किन्तु पैसे की कमी आड़े आ रही है।परिवार को लगभग 45 हजार की सरकारी सहायता और खाने पीने का सामान घटना के समय मिला था। इस राशि से वह अपने लिये मकान बनाने में असमर्थ है।
सोशल मीडिया में इनकी व्यथा का प्रसारण होने पर कार सेवा दल कूल्लु और प्रयास फॉउंडेशन भुन्तर ने संयुक्त रूप से इस परिवार को मकान/ शेड बनाने के लिए इनकी जरूरत अनुसार दस और बारह फुट लंबी 24 जस्ती चदरें भेंट की ताकि यह परिवार अपने लिए एक सुरक्षित आशियाने का निर्माण कर सके।
इन चदरों को कूल्लु से बेंची गांव तक पहुंचाने में देवभूमि जीप यूनियन कूल्लु ने भी अपना सहयोग दिया जिसके लिये दोनो संस्थाओं ने उनका

आभार जताया है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।