पुलिस ने 5098 अफीम के पौधों को किया नष्ट।

पुलिस ने 5098 अफ़ीम के अवैध पौधों किए नष्ट

आज दिनांक 07.04.2024 को पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीन अभियोग पंजीकृत हुए हैं, जिनमें पहले मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में खेत में उगाई हुई लगभग *5098 अफ़ीम* के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती दीले राम निवासी गाव शपनील डाकघर अनाह तहसील वन्जार के द्वारा करनी पाई जा रही है ।

दूसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में ही खेत में उगाये हुए लगभग *600 अफ़ीम* के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में नामालूम व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है तथा तीसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान शपनील में ही सेब के पेडों के बीच में उगाये हुए लगभग *4760 अफ़ीम* के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती केहर सिंह निवासी गाव शपनील डाकघर अनाह तहसील वन्जार के द्वारा करनी पाई जा रही है । अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।