मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज़ मामले।

मादक पदार्थ अधीनियम के अन्तर्गत दर्ज मामले

78 ग्राम व 467 ग्राम चरस सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार , 10 लीटर देसी शराब बरामद

मुनीष कौंडल।

पुलिस थाना भुंतर व कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दो मामले पंजीकृत हुए हैं, जिनमें पहले मुकदमे में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने बगीचा में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक चाइनीज डिश दुकान की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान अमी चंद (40 वर्ष) पुत्र तेज राम निवासी बगीचा डाकघर पिपलागे तहसील भुंतर के कब्ज़ा से 78 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गयी है । आरोपी के विरुद्ध थाना भुंतर में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । वहीं दूसरे मुकदमे में पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान तलोगी में किशोरी लाल (31 वर्ष) पुत्र लाल दास निवासी गाव जिंदी डा0 शालंग तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 467 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना कुल्लू में धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है । अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है वहीं आवकारी अधिनियम के अन्तर्ग पुलिस थाना पतलीकुलह में आवकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है, जिसमे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला के रिहाइशी मकान स्थित बारी डाकघर कटराईं में नियमानुसार तलाशी के दौरान 10 लीटर नजायज शराब बरामद की गई है । आगामी अन्वेषण ज़ारी है। Kullu Police

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।