केलांग में भाजपा ने मनाया अपना दिवस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी किया याद।

केलांग में भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस
पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी किया गया याद

पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित
कहा आज देश को सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा
मुनीष कौंडल।

जिला लाहुल स्पीति के मुख्यालय केलांग में जिला भाजपा के द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। तो वहीं इस स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे और भाजपा के विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार रवि ठाकुर ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि आज देश को सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा है और आम जनता कांग्रेस के छलावे को समझ चुकी है। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई और देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था। भाजपा के वरिष्ठ नेता दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो फतह हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है। आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है, तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का तमगा भी उसके नाम है। पार्टी के शुरुआती दौर के सफर को स्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया। जिसके बाद वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को बीजेपी ने हमेशा अपने हृदय और कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वही, आज विपक्षी दल जितना मर्जी प्रयास कर ले पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को कम नहीं कर सकते। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जन जन से जुड़े हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हैं। उससे साफ दिखता है कि आने वाले लोकसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा की सशक्त सरकार भारत में बनने जा रही है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।