समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचा सिंकुला दर्रा क़रीब 45 दिनों में बाद यातायात के लिए बहाल।

समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा करीब 45 दिनों बाद यातायात के लिए बहाल

बीआरओ की योजक परियोजना के मुख्य अभियंता आरके साहा ने हरी झंडी दिखाकर छोटे वाहनों को किया रवाना

मुनीष कौंडल।

समुद्रतल से 16,500 फीट ऊंचा शिंकुला दर्रा करीब 45 दिनों बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। बीआरओ की योजक परियोजना के मुख्य अभियंता आरके साहा ने इसका शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर छोटे वाहनों को रवाना किया। दर्रा से बीआरओ ने बर्फ हटाकर गुरुवार को दारचा-शिंकुला-पदुम-लेह मार्ग खोल दिया है। इसी के साथ लद्दाख की जांस्कर घाटी व लाहुल के साथ कुल्लू-मनाली से भी जुड़ गई है। इस बार भारी बर्फबारी के कारण मार्ग देरी से बहाल हुआ है। जबकि गत साल 23 मार्च को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया था। आरके साहा ने कहा कि मार्ग खुलने से पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी।.

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।