आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युबा नेतृत्व में योग प्रशिक्षण शिविर।

आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व में योग प्रशिक्षण शिविर
मुनीष कौंडल।

भुंतर, 4 अप्रैल। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का 8 दिवसीय आयोजन भुंतर स्थित खोखन में आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान योग, ध्यान, गहन ज्ञान और श्वास तकनीक सुदर्शन क्रिया को सिखाया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि यह प्रोग्राम 30 मार्च से शुरू है जो 6 अप्रैल तक चलेगा । शिविर में कुल्लू के विभिन्न जगहों से लगभग 40 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं । 8 दिवसीय प्रोग्राम के में योग द्वारा भावनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और जीवन को बेहतर बनाने में मदद करतीं हैं,वहीं शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को जीवन जीने के महत्व के बारे बताया जा रहा है।

प्रशिक्षण लेने वाले अभ्यर्थियों को योग, साधना से ऊर्जा का संचार होने से जीवन में आने वाली प्रत्येक परीस्थितियों से आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आसान निर्देशित ध्यान, प्राणायाम और आसन के साथ विश्राम के आसान तरीके व सुदर्शन क्रिया सिखाई जा रही हैं। एक सरल लेकिन शक्तिशाली लयबद्ध श्वास तकनीक जो सहजता से आपको ध्यान की गहरी अवस्था में ले जाती है और तनाव को दूर करने में आपकी मदद करती है।

वहीं गौरव चंदेल ने कहा कि वर्तमान समय जो दुर्भाग्यवश युवा अवसाद व नशे के फैलते प्रकोप से ग्रसित होते जा हैं, ऐसे युवा वर्ग से अपील किया कि उन्हें युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में अवश्य भाग लेना चाहिए, साथ ही कहा कि 6 अप्रैल को शिविर का समापन होगा। 8 दिवसीय शिविर में व्यावहारिक ज्ञान आपको एक सकारात्मक जीवन जीने व दिन प्रतिदन के तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।