लाहुल स्पिति में पोलियो अभियान 7 अप्रैल को होगा

लाहुल स्पीति में पल्स पोलियो अभियान 7 अप्रैल को होगा आयोजित :- डॉ रोशन लाल ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुनीष कौंडल।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला लाहुल स्पिति डॉ रोशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च, 2024 को पल्स पोलियो अभियान होना था जो कि भारी बर्फवारी की वजह से स्थगित करना पडा ।अब इस पल्स पोलियो अभियान को 7 अप्रैल , 2024 को जिला लाहुल स्पिति में होना निश्चित हुआ है । इस अभियान में 50 बूथों में 1270 बच्चों (लाहुल -641, स्पिति-629) को 7 अप्रेल को सभी बूथ में तथा 8 और 9 अप्रेल को घर-घर जा पोलियों की दो बूंदें पिलाई जाएगी । उन्होंने यह भी बताया कि सभी तरह के लाजिस्टिकस तथा पोलियो वेक्सीन को 7 अप्रैल से पहले हर पोलियो बूथ तक पहुंचा दिया जाएगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्व साधारण को सूचित किया है की आप सभी 7 अप्रेल को 5 साल से कम उम्र के सभी बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ में ले जाकर पोलियो की दो बूंदें अवश्य पिलाएं ।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।