जलोड़ी दर्रा में स्थानीय लोगों को भी दी जाए दुकानें ग्रमीणों ने ढालपुर में डीसी के समक्ष रखी मांगें।

जलोड़ी दर्रा में स्थानीय लोगो को भी दी जाए दुकानें
ग्रामीणों ने ढालपुर में डीसी के समक्ष रखी मांग

मुनीष कौंडल।

जिला कुल्लू के उप मंडल बंजार और आनी के बीच जलोड़ी दर्रा में पहले से ही स्थानीय लोग छोटी-छोटी दुकानें बनाकर अपना कारोबार कर रहे थे। लेकिन वन विभाग के द्वारा उन दुकानों को अवैध बता कर हटा दिया गया। जलोड़ी दर्रे में स्थानीय ग्रामीणों को दुकान देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिदिन मंडल ढालपुर में डीसी तोरुल एस रवीश से मिला। प्रतिनिधि मंडल में शामिल युवती अनामिका, स्थानीय निवासी ध्यान सिंह, टेक सिंह, ओमचंद, दौलत राम का कहना है कि वह कई वर्षों से जलोड़ी दर्रा में छोटी-छोटी दुकानें बनाकर अपना कारोबार कर रहे हैं और यहां पर पर्यटकों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन प्रशासन के द्वारा बीते कुछ माह पहले उनकी दुकानों को अवैध बता कर उखाड़ दिया गया। वही डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने पर्यटन स्थानीय ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके लिए अलग से जगह का प्रावधान किया जाएगा और वहां पर स्थानीय ग्रामीणों को दुकान लगाने के बारे में विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।