लड़का-लड़की के घरवालों में ‘कोहराम’ पर मुखिया ने पल में निकाल लिया समाधान, जानिये पूरा मामला

हाइलाइट्स

गया में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों ने शादी से किया इनकार.
दोनों पहुंचे मुखिया के पास, निकल आया प्रॉबलम का हल.

गया. बिहार के गया जिले के कोंच प्रखंड के पंचायत सरकार भवन आंती में एक प्रेमी जोड़े की हिंदू रीति-रिवाज से मुखिया प्रतिनिधि के सौजन्य से शादी कराई गई जो काफी सुर्खियों में है. औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मंजरेठी गांव के रहने वाले 25 साल के रोहित कुमार का प्रेम प्रसंग गया जिले के आंती थाना की आंती निवासी कविता कुमारी से था. करीब तीन साल से दोनों के बीच प्रेम था. दोनों ने परिजनों को जानकारी देकर शादी करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिजनों ने इस शादी से साफ इनकार कर दिया.

इसके बाद इस प्रेमी जोड़े ने आंती के मुखिया संजय यादव से मिलकर सीधे थाने का रुख किया और सारी कहानी सुनाते हुए मदद मांगी. इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि ने दोनों की पंचायत सरकार भवन में ही शादी करवा दी. इस दौरान दोनों ने शादी के हर रस्म को निभाया और सात फेरे लिए. वरमाला व सिंदूर डालकर कराकर भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर जीवन साथी चुना.

आंती में कराई गई इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में चर्चा है. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने उपस्थित सभी लोगों को मिठाई खिलाई और प्रेमी जोड़े को आशीर्वाद दिया. जानकारी के अनुसार दोनों के परिजन शादी से नाराज हो गए हैं. वहीं दोनों प्रेमी जोड़ा शादी से खुश है और साथ रहने की कसमें खाई है.

Tags: Bride and groom story, Gaya latest news, Gaya news, Unique wedding

Source link

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।