बंद घर में चोरी करने घुसे 2 चोर, मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया, घबराए चोरों ने अंदर ही लगा ली फांसी, 1 की मौत

विष्णु शर्मा.

जयपुर. राजधानी जयपुर में सुसाइड की अजीब घटना सामने आई है. यहां दो चोर रात के अंधेरे में एक सूने मकान में चोरी करने घुसे थे. लेकिन पड़ोसियों की जाग हो जाने के कारण उन्होंने चोरों को मकान में बंद कर दिया. इससे घबराए चोरों ने वहां फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया. इससे एक चोर की मौत हो गई और दूसरा बच गया. राजस्थान में संभवतया ऐसा पहला मामला है जहां चोर ने घटना स्थल पर ही सुसाइड कर लिया हो.

पुलिस के अनुसार चोरी और सुसाइड की यह घटना राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में हुई. वहां की सरस्वती विहार कॉलोनी में रविवार रात को दो चोर मान सिंह और मोहित एक बंद पड़े मकान में चोरी करने के लिए घुसे थे. लेकिन इस बीच किसी पड़ोसी की जाग हो गई और वह बाहर निकला. उसने बंद पड़े मकान का ताला टूटा देखकर आसपास के अन्य लोगों को वहां बुला लिया. उसके बाद कॉलोनी के लोगों ने मकान को घेर लिया और बाहर उसे बंद कर दिया.

अंदर चोरों ने चोरी के लिए पूरे मकान को खंगालना शुरू कर दिया. इस बीच उनको बाहर लोगों की भीड़ होने की भनक लगी तो वे घबरा गए. दोनों चोरों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. घबराए हुए चोरों को भीड़ से डर लगा तो उन्होंने सुसाइड का प्लान बना लिया. दोनों ने एक कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की. इस प्रयास में मान सिंह की मौत हो गई और मोहित बच गया. इस बीच लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो मान सिंह की मौत हो चुकी थी. पुलिस दोनों को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची. वहां मान सिंह को मृत घोषित कर दिया गया जबकि मोहित का इलाज शुरू किया गया. पुलिस ने जब मृतक मान सिंह का रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि उसके खिलाफ कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं. बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Crime News, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।