रोशन लाल ने मरीजों को दूध -फल बांट कर मनाया अपना जन्मदिवस🎂💐

रोशन लाल ने मरीजों को दूध-फल बांट कर बनाया अपना जन्मदिवस

भुंतर, 16 नवंवर । भुंतर सुधार समिति के प्रधान रोशन लाल ने सोमवार को अपना जन्मदिन किसी भव्य आयोजन के बजाय सेवा और परोपकार के कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने तेगूबेहड़ अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दूध, फल, एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान रोशन लाल ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति को 10 मैट (बिछाने के लिए) भेंट किए। इसके साथ ही 1500 रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। उनके इस सेवा भाव की भुंतर सुधार समिति के सदस्यों ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा तेगूबेहड़ अस्पताल में मरीजों व तिमारदारों के लिए बिस्तर आदि की सेवा दी जाती हैं। इस अवसर पर रोशन लाल ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद लोगों की सेवा और समाजहित के कार्यों के साथ मनाना चाहिए। ऐसे नेक कार्यों से न केवल मन को सुकून और आत्मिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि जरूरतमंद लोगों से मिलने वाली दुआएं भी जीवन को सार्थक बनाती हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। साथ ही उन्होंने भुंतर सुधार समिति की ओर से निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए समिति के सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और सेवाभाव से ही समिति समाजहित में इस प्रकार के नेक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा पा रही है।

Leave a Comment