*मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 पेटी अबैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

*मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार*

अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनाली की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की है ।

दिनांक 15.07.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त/ नाकाबंदी के दौरान फस्ट स्नो गैलरी, सोलंग नाला के समीप एक ट्रक (HP 30B-2006) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका । तलाशी के दौरान वाहन से *रॉयल स्टैग ब्रांड की 100 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 1,200 बोतलें)* बरामद हुई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था ।

इस संबंध में वाहन चालक चेत राम (46 वर्ष) पुत्र श्री बिक्रम जीत निवासी गांव घर्ट गाड डाकघर चनौन तहसील बंजार जिला कुल्लू के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है । बरामद शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच जारी है ।

Leave a Comment

Recent Post

17 जुलाई:- हिमाचल प्रदेश एनसीसी एयरविंग के एनुअल ट्रेनिंग कैंप के छात्रावर्ग वॉलीबॉल में ज़री स्कूल ने पहला हासिल किया जबकि 1500 मीटर दौड़ में स्कूल के सोनल ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया । ग्रुप डांस में भी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा तथा ड्रिल प्रतियोगिता में स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया । स्कूल के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी हेमी ठाकुर ने बताया कि 5 जुलाई से 14 जुलाई तक हमीरपुर में आयोजित इस कैंप में स्कूल की प्रिया गुरुंग को बेस्ट कैडेट के खिताब से नवाज़ा गया ।

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This