पुलिस थाना मनाली नशा तस्करी के विरूद्ध में मनाली पुलिस की करवाई ,*6.200ग्राम*हेरोइन(चिट्टा)बरामद

पुलिस थाना मनाली नशा तस्करी के विरुद्ध मनाली पुलिस की कार्रवाई, *6.200 ग्राम* हेरोइन (चिट्टा) बरामद
दिनांक 04 जुलाई 2026 को मनाली पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 6.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है।
पुलिस थाना मनाली की टीम, उप निरीक्षक नन्द लाल के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक बाहंग (पधर) क्षेत्र में किराये के शेड से हेरोइन (चिट्टा) की छोटी-छोटी मात्रा में बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नियमानुसार उक्त स्थान पर दबिश देकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान शेड में रखी प्लाईवुड की अलमारी के लॉकर से एक पारदर्शी पॉलीथीन लिफाफे में 6.200 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना मनाली में FIR संख्या 96/2026, दिनांक 04.07.2026, धारा 21, NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
कुल्लू पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध अपनी मुहिम लगातार जारी रखे हुए है तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें. KD Sharma SDPO Manali

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।