*नशा तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 211 ग्राम चरस, 11 ग्राम हैश ऑयल व 3 ग्राम चिट्टा बरामद*
जिला कुल्लू पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनीकर्ण एवं पुलिस थाना भून्तर की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाइयों में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दो अभियोग दर्ज कर कुल 211 ग्राम चरस, 11 ग्राम हैश ऑयल व 3 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है ।
*प्रथम मामले* में आज दिनांक 02.07.2026 को पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से *211 ग्राम चरस एवं 11 ग्राम हैश ऑयल* बरामद हुआ है ।
आरोपी की पहचान मानव पाल (25 वर्ष), पुत्र श्री जितेन्द्र कुमार पाल, निवासी हजरतगंज, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनीकर्ण में मानव पाल के विरुद्ध धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
*दूसरे मामले* में पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त के दौरान गड़सा व्रिज, बजौरा के निचे दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में पाए गए । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से *3 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद हुआ है ।
इस संदर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 एवं 29, मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
पुलिस द्वारा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, इसकी आपूर्ति श्रृंखला तथा इस अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए गहन जांच की जा रही है । मामले के प्रत्येक पहलू का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया जा रहा है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।







