दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है ।
आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भून्तर में आरोपियों के विरुद्ध धारा 20, 25 एवं 29, मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है । मामले की गहन जांच जारी है तथा बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है ।







