कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस💐💐

कुल्लू-मनाली विमानपत्तन में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भुंतर, 21 जून। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के कुल्लू-मनाली विमानपत्तन, भुंतर में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” रही। कार्यक्रम में विमानपत्तन के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों, एयरलाइन प्रतिनिधियों, विभिन्न हितधारकों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन किया। प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम करवाए गए, जिनमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग दिवस समारोह के दौरान विमानपत्तन परिसर में सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

फोटो कैप्शन: कुल्लू-मनाली विमानपत्तन, भुंतर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित योग सत्र में भाग लेते अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ जवान एवं स्थानीय नागरिक।

Leave a Comment

Recent Post

क्रिकेट लाइव स्कोर

You May Like This

सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती पर 20वां सांख्यिकी दिवस मनाया सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रसिद्ध सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के सम्मान में 29 जून, 2026 को जिला सांख्यिकीय कार्यालय, कुल्लू में 20वां सांख्यिकी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चेत राम, सहायक अनुसंधान अधिकारी ने प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला ।

दिनांक 27.06.2026 को STF पुलिस थाना, सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने भुंतर–मणिकर्ण मार्ग पर सिंऊड के समीप नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर (HP 01K 6974) की तलाशी ली । तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से *495 ग्राम चरस* बरामद की गई है । आरोपियों की पहचान दीनानाथ (30 वर्ष), कुंवर सिंह (36 वर्ष), दोनों निवासी गांव लाशणी डाकघर छयांवर तहसील भून्तर, जिला कुल्लू तथा विवेक (26 वर्ष) निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है ।